Showing posts with label बाबा रामदेव. Show all posts
Showing posts with label बाबा रामदेव. Show all posts

बाबा रामदेव का दावा, कोरोना दवा बनाने का, यहां पढ़िए

अश्वगंधा, गिलोय और तुलसी की मात्रा बताई डॉक्टर ने उसी के एक्टिव कंपाउंड को लेकर हमने यह कोरोनिल नाम की आयुर्वेदिक औषधि इस संसार को कोरोना मुक्ति के लिए एक उपहार के रूप में दी है।  अभी हम जो क्रिटिकल पेशंट्स है ऊपर भी ट्रायल करेंगे तो यह सेकंड लेवल का ट्रायल हो जायेगा और क्रम आगे बढ़ता रहेगा और हमने यह वायरल डिजीज के ऊपर पहला कार्य नहीं किया है, इससे पहले हम डेंगूनील भी बना चुके हैं और वह भी इंटरनेशनल जर्नल के अंदर प्रकाशित हो चुकी है। बैक्टीरियल डिजीज के ऊपर हम नियंत्रण कार्य कर रहे थे। आयुर्वेद में भी विरालोजी का अलग से डिपार्टमेंट है।* - स्वामी रामदेव जी

योग गुरु बाबा रामदेव ने आयुर्वेदिक दवा से कोरोना के इलाज का दावा किया है। इसके लिए कोरोनिल नाम से टैबलेट लॉन्च की है। रामदेव ने कहा कि कोरोनिल में गिलोय, तुलसी और अश्वगंधा हैं जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं। यह दवा क्रॉनिक बीमारियों से भी बचाव करती है। इसे पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (निम्स) यूनिवर्सिटी, जयपुर ने मिलकर तैयार कर किया है।

100 मरीजों पर क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल
रामदेव का दावा है कि कोरोनिल की क्लीनिकल केस स्टडी में 280 मरीजों को शामिल किया। फिर 100 मरीजों के ऊपर क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल की गई। 3 दिन के अंदर 69% मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हो गए और 7 दिन के अंदर 100% रोगी ठीक हो गए। डेथ रेट 0% रहा।


600 रुपए में मिलेगी 3 दवाओं की कोरोना किट
रामदेव ने जो कोरोना किट लॉन्च की है, उसमें कोरोनिल के अलावा श्वासारि वटी और अणु तेल भी हैं। रामदेव का कहना है कि तीनों को साथ इस्तेमाल करने से कोरोना का संक्रमण खत्म हो सकता है और महामारी से बचाव भी संभव है। यह किट 600 रुपए में मिलेगी।


श्वासारि सर्दी-खांसी-जुकाम से एक साथ डील करती है
रामदेव ने कहा कि शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर श्वासारि देने से फायदा होता है। यह दवा सर्दी, खांसी, जुकाम को भी एक साथ डील करती है। यह मुलेठी, शहद, अदरक और तुलसी जैसी 16 जड़ी-बूटियों से बनी है। अणुतेल नाक में डालना होता है। ये भी कोरोना से बचाव करता है।

7 दिन में पतंजलि स्टोर में मिलने लगेगी किट
रामदेव ने कहा कि अगले सोमवार को ऑर्डर-मी ऐप लॉन्च करेंगे, जिससे देशभर के लोग घर बैठे दवा मंगवा सकेंगे। ऑर्डर की डिलीवरी 1-3 दिन में कर दी जाएगी। साथ ही अगले 7 दिन में दवा सभी पतंजलि स्टोर में भी मिलने लगेगी।

Source - www.bhaskar.com